फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out due to unknown reasons, seven acres of paddy straw destroyed

अज्ञात कारणों से लगी आग, सात एकड़ धान की पुआल खाक

Fri, 11 Mar 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to unknown reasons, seven acres of paddy straw destroyed
धीना थाना क्षेत्र के पसाई डीलिया गांव में शुक्रवार को दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से आधा दर्जन किसानों की लगभग सात एकड़ की धान का पुआल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी मुकुंद लाल राय का पांच बीघा, हरिद्वार राय का दो , रामविलास बिद, गुड्डू बिद व दया राय का एक-एक बीघा खेत के धान की पिटाई करने के उपरांत निकला पुआल सीवान में पशुओं को चारा खिलाने के लिए गाज लगाकर रखा गया था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक अज्ञात कारणों से मुकुंद लाल राय के पुआल में आग लग गई। इसने देखते ही देखते आसपास के पुआल के ढेर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक सब जलकर खाक हो गया। अगलगी की सूचना पर हलका लेखपाल नेहा सिंह मौक़े पर पहुंच कर क्षति का आंकलन कर सदर तहसील को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed