फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   FIR against the deceased woman's husband, brother-in-law, and sister-in-law.

Chandauli News: मृतका के पति, देवर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR against the deceased woman's husband, brother-in-law, and sister-in-law.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर अहिरान बस्ती में दो साल के बच्चे के साथ महिला के फंदे पर लटकने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति, देवर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतका प्रिया पटेल के भाई किशन पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2022 में पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर निवासी अजय पटेल से हुई थी। आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीने से ससुराल पक्ष की ओर से उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। बताया कि उसके पति अजय पटेल, देवर बाबू पटेल और ननद आरती पटेल की ओर से उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन

बताया कि 22 जून को वह मायके से ससुराल आई थी। बताया कि शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अजय पटेल का फोन आया कि प्रिया ने विवाद के बाद उसने अपने पुत्र के साथ फंदे पर लटककर जान दे दी है। बताया कि प्रिया के गले पर फंदे का कोई निशान नहीं था। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति, देवर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed