{"_id":"633741a02b7afd4d465e8dbc","slug":"final-payment-made-to-31-employees-chandauli-news-vns6769288135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू मंडल से सेवानिवृत्त 31 कर्मियों का किया गया समापक भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू मंडल से सेवानिवृत्त 31 कर्मियों का किया गया समापक भुगतान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार की शाम आयोजित समारोह में मंडल से सेवानिवृत्त होने से 31 कर्मियों को समापक भुगतान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कर्मियों को 10.89 करोड 99 हजार 605 रुपये का भुगतान किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि रेल प्रशासन भविष्य में भी उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की ओर से समय से समापक भुगतान के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की। समारोह में एडीआरएम, वरीय कार्मिक अधिकारी, विभिन्न शाखा अधिकारी, ईसीआरकेयू, ओबीसी एसोसिएशन, एससी-एसटी एसोसिएशन के सदस्य रहे।
02. रेलकर्मियों को मिलेगा 17951 रुपये बोनस
पीडीडीयू नगर। इस वर्ष रेलवे ने कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस देने की घोषणा की है। हालांकि इसमें सात हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से सीलिंग लिमिट कर दिया गया है। इस वजह से रेलकर्मियों को कुल 17951 रुपये ही बोनस के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री सह पीएनएम प्रभारी प्लांट डिपो बीबी पासवान ने कहा कि यह खुशी की बात है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा की गई है। कहा कि आल इंडिया रेलवे फेडरेशन सातवें वेतन आयोग के आधार पर सीलिंग हटाकर कर्मचारी के वास्तविक वेतन के आधार पर वोनस भुगतान की मांग कर रहा है। उन्होंने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा पर भी खुशी जताई है। संवाद