फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fighting in a dispute over building a wall

दीवार बनाने को लेकर विवाद में मारपीट, छह घायल

Fri, 24 Jun 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fighting in a dispute over building a wall
चकिया। क्षेत्र के बुढ़वल गांव में बृहस्पतिवार को दीवार बनाने के दौरान उपजे विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई । इस दौरान एक पक्ष के दो तथा दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए । घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बुढ़वल गांव निवासी एक पक्ष के गुलाब लाल और दूसरे पक्ष के राममूरत के बीच दीवार बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिस पर हाथापाई की नौबत आ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के राममूरत (55), गुड्डू (36), राजू 935), चंद्रभान (25) और दूसरे पक्ष के गुलाब लाल (40) और सुरजन (36) घायल हो गए । जानकारी मिलने पर घायलों को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed