फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fighting, firing in two groups of students

Chandauli News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

Thu, 17 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fighting, firing in two groups of students
धानापुर। धराव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने मंगलवार की सुबह 11 बजे छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन छात्र भाग गए।
विज्ञापन

धराव स्थित इंटर कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। अचानक परिसर से बाहर से मारपीट शुरू हो गई। बाहर छात्र एक दूसरे को दौड़ा कर पीट रहे थे। कुछ छात्र विद्यालय परिसर में घुस गए। इस बीच किसी ने बाहर फायरिंग कर दी। इसे सुनते ही छात्र छात्राओं में दहशत हो गई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार पांडेय ने गोली चलने की आवाज सुनकर विद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पहुंच गए। पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। प्रबंधक ने बताया कि कुछ छात्रों को भागने के दौरान चोटें आई हैं। मारपीट का विद्यालय के छात्रों से कोई संबंध नहीं है। गांव के युवकों के गुटबाजी का मामला है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। गोली चलने की बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed