{"_id":"609bb9a78ebc3ed6dd50a8c4","slug":"fighting-after-comment-on-women-before-wedding-many-injured-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी से एक दिन पूर्व छींटाकशी को लेकर जमकर हुई मारपीट, पांच घायल, आठ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी से एक दिन पूर्व छींटाकशी को लेकर जमकर हुई मारपीट, पांच घायल, आठ पर मुकदमा
Wed, 12 May 2021 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 May 2021 04:49 PM IST
सार
कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के मामले में दोनों पक्ष से चार-चार लोगों में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। मामला चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव का है।
विज्ञापन
beat demo pic
विस्तार
चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में शादी के एक दिन पूर्व मंगलवार रात को जनरेटर बंद होने के बाद महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्ष से चार-चार लोगों पर शांतिभंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में गुलाब मौर्या के बेटी की बारात बुधवार को आने वाली थी। जिसकी तैयारी में मंगलवार शाम को जनरेटर चलाए जाने से कुछ लोगों को आपत्ति हुई, और इसी दौरान शादी में आई हुई महिलाओं को लेकर छींटाकशी की बात सामने आई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
एक पक्ष से प्रदीप मौर्या(35),अमित मौर्य(18), सोना देवी(60) व कृष्णवती देवी(30) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से परदेशी यादव(55) को भी चोट लगी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल सकलडीहा कोतवाली पुलिस के साथ 112 को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने लोगों के बीच बचाव के साथ शांति-व्यवस्था कायम करने में जुट गई। कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के मामले में दोनों पक्ष से चार-चार लोगों में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इस बाबत कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जा रही है।