फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight on two sides, two injured

दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Mon, 25 May 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Fight on two sides, two injured
नियामताबाद। मुगलयराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में गाय के सब्जी चरने के विवाद में रविवार की रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में गाय द्वारा सब्जी चरने के विवाद में रविवार की रात पूर्व प्रधान पति जीतु राम व उसके पट्टीदार मिठाई लाल के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष से दिनेश राम (40) व दूसरे पक्ष से राजकुमार राम (42) घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दिनेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस चार लोगों को मौके से पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed