फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight on two sides

दो पक्षों में मारपीट, दो गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fight on two sides
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के वार्ड न 11, किदवई नगर में बुधवार को जमीन पर कूड़ा फेंकने व इसकी शिकायत तहसील दिवस पर करने को लेकर एक वार्डवासी की सभासद से मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वार्डवासी दोस्त मोहम्मद की जमीन पर सभासद ताज मोहम्मद के परिजनों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा था। शिकायत किये जाने के बाद भी कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया गया। इसको लेकर दोस्त मोहम्मद ने मंगलवार को तहसील दिवस पर शिकायत की थी। इसी बात को लेकर सभासद के परिजन भड़क गए। कुछ देर बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में दोस्त मोहम्मद की पत्नी, बहू व पुत्र सलीम को चोटें आयी हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष से सभासद व उसके पिता नेक मोहम्मद और दूसरे पक्ष के दोस्त मोहम्मद व उसके पुत्र सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नेक मोहम्मद व सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फरार चल रहे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed