फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight between two brothers for installing the gate, nine people injured

गेट लगाने को लेकर दो भाईयों में मारपीट, नौ लोग घायल

Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fight between two brothers for installing the gate, nine people injured
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में सोमवार को गली में गेट लगाने को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। वही तीन लोगों को गंभीर चोट होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के चार -चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी आलमगीर गली में गेट लगा रहे थे। उसी समय उनका छोटा भाई इन्तियाज अहमद वहां आ गया और गली में गेट लगाने से मना करने लगा। इस दौरान दोनों भाईयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष से इन्तियाज अहमद (55) , गुफरान अहमद (28) , इमरान अहमद (23), यास्मिन बेगम (25), रूक्साना बानों (26), नूरजहां बेगम (45), व दूसरे पक्ष से आलम गीर (65), नुरैन अहमद (45) व समीना(38) घायल हो गये। घटना के बाद लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चोटे गंभीर होने पर चिकित्सक ने इमरान अहमद, यास्मीन बेगम व नुरैन अहमद को जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया । पुलिस ने दोनों पक्षों से चार -चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed