फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fight between supporters of BJP MLA Sushil Singh and former samajwadi party MLA Manoj Singh in chandauli postmortem house

चंदौलीः भाजपा विधायक सुशील सिंह और सपा के पूर्व एमएलए मनोज सिंह के समर्थकों में हाथापाई, भारी हंगामा

Sun, 29 Aug 2021 03:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Aug 2021 03:54 PM IST
सार

चंदौली पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि भाजपा विधायक के समर्थक ने पूर्व विधायक के समर्थक को पीट दिया। इस बात से नाराज पूर्व विधायक ने भी सुशील सिंह के एक समर्थक को तमाचा जड़ दिया।

विज्ञापन
fight between supporters of BJP MLA Sushil Singh and former samajwadi party  MLA Manoj Singh in chandauli postmortem house
हाथापाई के बाद मौके मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार दोपहर भारी हंगामा हो गया। सैयदराजा के वर्तमान भाजपा विधायक सुशील सिंह और सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। पूर्व विधायक के एक समर्थक को पीटा गया तो पूर्व विधायक ने भी भाजपा विधायक के समर्थक को तमाचा जड़ दिया।

विज्ञापन


धीना थाना क्षेत्र के ठेकेदार बृजेश सिंह के संदिग्ध हाल में मौत के बाद चंदौली पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि भाजपा विधायक के समर्थक ने पूर्व विधायक के समर्थक को पीट दिया। इस बात से नाराज पूर्व विधायक ने भी सुशील सिंह के एक समर्थक को तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन


मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। उन्होंने विधायक पर अपने  समर्थकों को उकसाने का आरोप लगाया है। हंगामे से पहले क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद  पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार बृजेश सिंह की मौत की जांच की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विधायक सुशील सिंह के समर्थकों ने पूर्व विधायक से कहा कि यहां पर राजनीतिक रोटी न सेकें। इसी बात पर दोनों नेताओं के समर्थक भिड़ गए। भाजपा विधायक के समर्थक ने पूर्व विधायक के एक समर्थक को पीट दिया। इससे नाराज पूर्व विधायक ने पिटाई करने वाले युवक को तमाचा जड़ दिया।

इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। दोनों नेताओं के समर्थक हंगामा करने लगे। एक युवक ने पूर्व विधायक के वाहन की चाबी निकाल ली।  मामला ज्यादा बिगड़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और पूर्व विधायक को सुरक्षित किया। बाद में उन्हें उनकी गाड़ी में बैठाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed