फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight between pantry car and restaurant workers to sell goods

Chandauli News: सामान बेचने के लिए पैंट्रीकार और रेस्टोरेंट कर्मियों में मारपीट

Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fight between pantry car and restaurant workers to sell goods
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर शनिवार की शाम खाने का सामान बेचने को लेकर दून एक्सप्रेस के पैंट्रीकार और स्टेशन के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों क चार लोग जख्मी हो गए। डाउन दून एक्सप्रेस शनिवार की शाम लगभग सात बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची तो प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित रेस्टोरेंट के कर्मचारी खाने का आर्डर लेने ट्रेन में चढ़ गए। ट्रेन के पैंट्रीकार के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट से अफरातफरी मच गई। जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हो गए। जीआरपी ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। मारपीट के कारण ट्रेन लगभग पचास मिनट पर प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed