फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight between advocate and employee in Khatauni dispute

Chandauli News: खतौनी के विवाद में अधिवक्ता और कर्मचारी के बीच मारपीट

Wed, 26 Mar 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fight between advocate and employee in Khatauni dispute
नियामताबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर में खतौनी निकालने के विवाद में अधिवक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तहसीलदार के सामने पक्ष रखने के दौरान मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि पांडेय और तहसील कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में कर्मचारी का शर्ट फट गया। तहसीलदार ने बीच-बचाव कर शांत कराया। मारपीट की घटना से नाराज कर्मचारी खतौनी कार्यालय में ताला बंद कर चला गया। इसके चलते दोपहर 1 बजे से खतौनी निकालने का काम बंद हो गया।
विज्ञापन

प. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे अधिवक्ता और खतौनी निकालने वाले कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। इसी बीच कर्मचारी तहसीलदार के कक्ष में चला गया और अपनी बात बताने लगा। इसी बीच मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि पांडेय भी पहुंचे और खतौनी निकासी की समस्या उठाई। यहां दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया और विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। हाथापाई में कर्मचारी का शर्ट फट गया। तहसीलदार ने दोनों पक्ष को अलग-अलग कर शांत कराया। मारपीट की घटना से नाराज कर्मचारी खतौनी ने निकासी का काम बंद कर दिया और ताला बंद कर चला गया। इससे खतौनी निकासी का काम बंद हो गया। इस संबंध में मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि पांडेय का कहना है कि तहसील में खतौनी निकासी की समस्या गंभीर है। तहसीलदार राहुल ने बताया कि मामूली नोकझोंक में कर्मचारी के शर्ट का बटन टूट गया था। समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed