फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fifty laborers registered with the Labor Department for pension

पेंशन के लिए श्रम विभाग में पंजीकृत हुए पचास मजदूर

Sat, 26 Dec 2020 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Fifty laborers registered with the Labor Department for pension
चंदौली। श्रम विभाग और अमर उजाला की ओर से शनिवार को सदर ब्लाक कार्यालय परिसर में पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 लोगों ने फार्म लिया, जबकि 50 लोगों का पंजीयन कराया गया। इसमें सात समाचार पत्र विक्रेताओं ने अपना पंजीयन कराया। कार्यक्रम की शुरूआत श्रम अधिकारी दिलीप मौर्य ने किया। उन्होंने समाचार पत्र विक्रेताओं, श्रमिकों और राजमिस्त्री से पंजीयन कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिविर में उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। श्रम विभाग की ओर से गरीब परिवारों के लिए सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। इसमें प्रमुख रूप से पेंशन योजना शामिल है। कहा कि समाचार विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, पेंशन योजना पूरी तरह से लाभकारी है। जो समाचार पत्र विक्रेता आज अपने फार्म नहीं भरें है वे अपने आसपास के सीएससी केंद्र पर पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं। कहा कि सरकार की ओर से तमाम श्रमिकों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। गरीबों को लाभ देने के लिए नगर पंचायत व ब्लाक स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इससे गरीब सरकार की योजनाओं से वंचित न रह जाए। वहीं श्रम विभाग के राकेश गुप्ता ने कैंप शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और लोगों के प्रार्थना पत्रों की जांच की। इस मौके पर मुनीब पासवान, रविकांत, कमलेश कुमार, साबुद्दीन, खुद्दुस, रामलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed