फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fifty children left their studies due to the school being three kilometers away.

Chandauli News: तीन किमी दूर विद्यालय होने के कारण पचास बच्चे छोड़ दिए पढ़ाई

Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fifty children left their studies due to the school being three kilometers away.
क्षेत्र के करौती गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। इसके चलते बच्चों को तीन किलोमीटर दूर ककरैत गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय जाना पड़ रहा है। इस कारण गांव के 60 में मात्र 10 बच्चे ही स्कूल जा रहे हैं। पचास बच्चे पढाई छोड़ दिए हैं। बरहनी विकासखंड के ककरैत ग्रामसभा से जुड़े करौती गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण उसमें शिक्षा ग्रहण करने वाले 60 बच्चों और शिक्षकों को ककरैत कंपोजिट विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। करौती से ककरैत की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। दूरी अधिक होने से ज्यादातर बच्चों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। मात्र 10 बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। इसे लेकर अभिभावक भी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि गांव का स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के भविष्य पर अंधेरा छा गया है। अभिभावक बनमाली पांडेय ने बताया कि ककरैत पढ़ने जाने के लिए बच्चों को मुख्य सड़क से जाना पड़ता है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बच्चों को स्कूल भेजना विवशता है। इस संबंध में बीईओ राम आश्रय
विज्ञापन


का कहना है कि करौती स्थित विद्यालय के नए भवन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। प्रक्रिया लंबी होने के कारण विलंब हो रहा है। शासन से अनुमति व धन मिलने के बाद विद्यालय का नया भवन बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed