{"_id":"c0106a40295d34818ff65f1c00a29e8f","slug":"field-visited-by-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्तीः मैदान का मुआयना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्तीः मैदान का मुआयना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में जुलाई माह में होने वाली सेना भर्ती के मद्देनजर सैन्य अधिकारियों
विज्ञापन
ने सोमवार को पालीटेक्निक कालेज का मुआयना किया। इस दौरान प्रशासनिक
अधिकारियों संग विचार-विमर्श कर सेना भर्ती प्रक्त्रिस्या को सफल बनाने का
खाका तैयार किया।
सेना भर्ती की सारी प्रक्त्रिस्या पालीटेक्निक, राजकीय डिग्री कालेज व महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर संपन्न कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी मुनिराज जी संग सैन्य अधिकारी सर्वप्रथम पालीटेक्निक कालेज से सटे हुए बसारिकपुर के सिवान में पहुंचे। वहां सेना भर्ती अधिकारी ने खाली पड़े खेतों के बारे में डीएम व एसपी से जानकारी ली। इस पर एसपी ने बताया कि जुलाई माह में धान की खेती का सीजन होता है।
ऐसे में खेतों का मिलना मुश्किल है। इसके बाद सैन्य अधिकारी पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर गए और उसका मुआयना करके सेना भर्ती के संदर्भ में पूरी तैयारियों का खाका खींचा। इस दौरान सैन्य अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से स्थानीय सुविधाओं व समस्याओं पर चर्चा की।
तत्पश्चात अधिकारियों का दल राजकीय डिग्री कालेज के मैदान पर भी पहुंचा और वहां भी तैयारियों के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज और मंडी समिति परिसर का भी मुआयना किया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि सेना भर्ती के दौरान सकलडीहा रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केवल भर्ती में आने वाले अभ्यर्थी ही सकलडीहा रोड पर जा सकेंगे।
सेना भर्ती अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मेडिकल की प्रक्रिया महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, अभ्यर्थियों की दौड़ राजकीय डिग्री कालेज तथा बसारिकपुर के सिवान में अभ्यर्थियों को टोकन का वितरण व रहने की सुविधा मुहैया कराएगी। विषम परिस्थितियों में मंडी समिति परिसर को उपयोग में लाया जाएगा।