फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Field caught fire due to throwing of burning beedi, crops reduced to ashes

Chandauli News: जलती बीड़ी फेकने से खेत में लगी आग, फसल राख

Mon, 22 Apr 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Field caught fire due to throwing of burning beedi, crops reduced to ashes
सैयदराजा/ताराजीवनपुर। जिले में आग की विनाश लीला थम नहीं रही। रविवार की शाम को सैयदराजा क्षेत्र में जलती बीड़ी फेकने से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे 16 बीघे की फसल धू-धूकर जल गई। वहीं, अलीनगर थाना क्षेत्र में आग लगने से दो बीघे की फसल राख हो गई। सैयदराजा क्षेत्र के बगही गांव के सिवान में रविवार की शाम किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी। इससे खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 15 बीघे की फसल राख हो गई थी। वहीं, अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में सियाराम का खेत नंदू राम ने पटबंधक पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। रविवार को खेत में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दो बीघे की फसल राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed