शिकारगंज। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 318 मरीजों का इलाज किया गया। सभी अस्पतालों में बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा और पेट के मरीरों की संख्या ज्यादा रही।
रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 107, मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 111 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। शिकारगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, त्वचा रोग, बीपी, शुगर के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। इस दौरान डॉ. विजय वर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, सुरेश पाल, सौम्या नारायण आदि थीं। संवाद