फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fever attack on health, fear of dengue also

Chandauli News: सेहत पर बुखार का वार, डेंगू का भी लगा डर

Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fever attack on health, fear of dengue also
चंदौली। मौसम के सताए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन दिनों सेहत पर सबसे बड़ा प्रहार बुखार ने किया है। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं लेकिन डेंगू का भी खतरा बना हुआ है। पंडित कमला पति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में रोजाना 800 से 900 मरीज आपीडी में पहुंच रहे है। इनमें से 300 मरीज बुखार से पीडित रहते हैं। जिले में डेंगू के 12 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी और रुक-रुक कर हो रही बारिश सेहत पर भारी पड़ रही है। मच्छरों की भरमार हो गई है। अस्पतालों में रोजाना में बुखार के सैकड़ों पीड़ित पहुंच रहे हैं। आमतौर पर वायरल फीवर पांच दिनो में उतर जाता है। मगर इस बार का बुखार कुछ ज्यादा ही सता रहा है। इससे लोग डेंगू होने की आशंका से भयभीत हो जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि अब तक डेंगू के 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले सप्ताह 35 संग्दिधों की जांच रिपोर्ट एलाइजा मशीन के खराब होने के कारण नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उर्मिला सिंह ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 900 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में 300 मरीज बुखार के आ रहे हैं। बुखार भी कई दिनों तक रह रहा है। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 20 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है जबकि डेंगू मरीजों के लिए छह बेड का वार्ड बनाया गया है जो भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
जिले में संचारी रोग से बचाव के लिए 1902 आशाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूकता के लिए लगाया गया है। जो घर घर जाकर बुखार, कालाजार, क्षय, फाइलेरिया, कुष्ठ के मरीजों को चिह्नित करेंगी। इसके अलावा जिले के सभी प्राथमिक और सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।- डॉ. युगल किशोर राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed