फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Festival special trains did not work, it was difficult to come home on Holi

नहीं चली त्योहार स्पेशल ट्रेनें, होली पर घर आना मुश्किल

Sun, 14 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Festival special trains did not work, it was difficult to come home on Holi
पीडीडीयू नगर। उल्लास और रंगों का त्योहार होली पर घर से दूर बसे लोगों का घर पहुंचना मुश्किल हो गया है। होली पर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के न चलाए जाने से रिजर्वेशन मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि राजधानी जैसी ट्रेनों में भी दिल्ली से रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी फुन कोटा और नो रूम का मैसेज दिख रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नई दिल्ली, मुंबई, गुजरात, चेन्नई, सिकंदराबाद सहित औद्योगिक शहरों में रहते हैं। होली, दीपावली जैसे खास पर्वों पर लोग घर वापस आते हैं। कोरोना काल के बाद भी ट्रेनें सामान्य रूप से नहीं चल रही हैं। कोहरे की वजह से एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों को भी एक अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। स्पेशल ट्रेनों में जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन के घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस वर्ष होली 29 मार्च को है। ऐसे में घर से दूर रह रहे लोग घर वापसी के लिए ट्रेन में सीट पाने की चाहत में रिजर्वेशन काउंटरों पर पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। राजधानी, सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में 25 से 30 मार्च तक सीट फूल है। कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। इसका कन्फर्म होना मुश्किल है। ऐसे में यात्री ट्रेनों के साथ अन्य विकल्पों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

25 से 30 मार्च तक ट्रेनों मेंक है लंबी वेटिंग लिस्ट
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से पीडीडीयू नगर तक कालका मेल में 25 मार्च से 30 मार्च तक सीट रिग्रेट दिखा रहा है। नीलांचल एक्सप्रेस के स्लीपर में 25 मार्च को 234, 26 को 298, 29 को 128 तक वेटिंग है। नई दिल्ली कामाख्या एक्सप्रेस में 25 से 29 मार्च तक दो सौ से उपर वेटिंग हैं। महाबोधि में 25 और 26 को पुल्ड कोटा है। इसी तरह श्रमजीवी, विक्रमशिला, सियालदह, हावड़ा, भुवनेश्वर, पटना राजधानी एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। पूर्वा, फरक्का, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल में भी रिजर्वेशन नहीं है। सिकंदराबाद से आने के लिए सिकंदराबाद दानापुर में 25 और 26 को 300 के उपर वेटिंग है। मुंबई से आने के लिए लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 28 को आरएसी है जबकि मुंबई मेल में पुल्ड कोटा जबकि लोकमान्य तिलक पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में भी 300 के उपर वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती संख्या पर नजर रखी जा रही है। होली के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत के हिसाब से विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
राजेश कुमार
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
पूर्व मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed