फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fertilizer disappeared from the means cooperatives

साधन सहकारी समितियों से खाद हुई गायब,किसान परेशान

Thu, 25 Aug 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer disappeared from the means cooperatives
ताराजीवनपुर। धान का कटोरा कहे जाने वाले जिले में पानी के बाद अब खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। वर्तमान में अधिकतर समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। इसको लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि जैसे तैसे किसानों ने धान की रोपाई की है। अब खाद नहीं मिलने से फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष बारिश बहुत कम हुई है। नहरों से भी भरपूर पानी नहीं मिला है। इससे अधिकतर खेत परती हैं। कुछ किसानों ने निजी संसाधनों के बल पर धान की रोपाई की है। अब धान बढ़ने लगे हैं और खाद की आवश्यकता है। ऐेसे में समितियों पर से खाद गायब है। इससे किसान आक्रोशित है। बसनी गांव निवासी किसान केदार यादव ने बताया कि पानी के अभाव में बहुत से किसानों का धान रोपाई नहीं हो पाई है। गिने-चुने किसानों की रोपाई भी हुई है। तो खाद के अभाव में फसल खराब हो रही है। ककरही खुर्द गांव निवासी रविशंकर ने बताया कि किसी भी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। कथापुर गांव निवासी कैलाश यादव ने बताया कि किसानों के हित की बात करने वाली मौजूदा सरकार मैं किसान खाद बिजली पानी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। सहरोई गांव निवासी रामनिवास मिश्रा ने बताया कि पानी के अभाव में पहले तो रोपाई नहीं हुई। अगर किसी प्रकार कुछ खेतों की रोपाई हुई भी तो पानी के अभाव में सूख रहे हैं। ऊपर से खाद की किल्लत से किसानों को जूझना पड़ रहा है। निजी दुकानों पर खाद ऊंचे दाम पर बिक रहे हैं।
विज्ञापन

कोट- समितियों पर खाद भेजी जा रही है। जल्द ही सभी समितियों पर यूरिया उपलब्ध होगी।
अजय कुमार, सहायक निबंधक, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed