{"_id":"645a964dff7cb2dd3c001104","slug":"fell-asleep-bike-fell-into-the-ditch-mother-died-chandauli-news-c-20-1-196383-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: झपकी आई, बाइक गई खाई में, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: झपकी आई, बाइक गई खाई में, मां की मौत
विज्ञापन
शिकारगंज। उचेहरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बेटे को झपकी आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां शांति विश्वकर्मा (48) की मौत हो गई। बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के रामशाला गांव निवासी घासी विश्वकर्मा की पत्नी शांति विश्वकर्मा अपने पुत्र अनिल विश्वकर्मा के साथ ननद के बेेटे की शादी में शामिल होने सोनभद्र के लोहरा गांव गई थीं।
सोमवार की रात वैवाहिक समारोह में शमिल होने के बाद मंगलवार को ही बाइक से गांव लौटने लगीं। बाइक से उनका पुत्र अनिल चला रहा था। उचेहरा पेट्रोल पंप के पास पहुंची अनिल को झपकी आ गयी। बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। मां-बेटे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने उन्हें चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शांति विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। अनिल का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शाति विश्वकर्मा के तीन पुत्र और एक पुत्री है। चारों का रो-रोकर बुरा हाल है।