{"_id":"595166d94f1c1b323a8b4628","slug":"feast-of-banquets","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबादत के बाद दावतों का दौर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबादत के बाद दावतों का दौर
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ईद का त्योहार सोमवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी और इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जिले के आला अधिकारी भी यहां डटे रहे। दिन भर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर सेंवइयों के साथ विविध पकवानों का स्वाद चखा। इसके पूर्व ईदगाह के पास मेला लगा रहा। यहां बच्चों ने खूब मस्ती की।
नगर में शाहकुटी स्थित ईदगाह में नमाज को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। सुबह आठ बजे के पूर्व ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। आठ बजे हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। ईदगाह में जगह कम होने की वजह से लोगों ने सड़क पर भी लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान यहां पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, बाबू लाल, राजकुमार जायसवाल, भाजपा नेता रमेश जायसवाल, रामजी गुप्ता, नेहाल अख्तर बाबू, महेन्द्र पटेल, अमित केशरी, नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह, एडिशनल एसपी देवेन्द्र नाथ, एसडीएम सत्येन्द्र सिंह, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर लगे मेले में बच्चों ने चाट, गोलगप्पे, चाऊमिन, बर्फ का गोला, खिलौने, गुब्बारा आदि खरीददारी की, वहीं झूला झूलने के लिए बच्चों में अलग ही उत्साह नजर आया। इसी तरह जामा मस्जिद, इस्लामपुर मदरसा, अलीनगर जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार गोधना, चंदरखा, रेमा, चंदाइत, पचोखर, हसनपुर, धपरी, कठौरी, लौंदा,हसनपुर, धपरी, गोपालपुर, मिल्कीपुर, शाहिदपुर, मन्नापुर आदि गांवों में नमाज अदा की गई। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चहनियां, मारफपुर, मझिलेपुर, नदेसर, तिरगांवा, नैढी, सढान, बड़गावां, टांडाकला, मजिदहां, छपरा, रामगढ़, दरियापुर आदि गांवों में लोगों ने नमाज पढ़ी। इसी तरह पड़ाव, दुलहीपुर, बबुरी, शहाबगंज, इलिया, सकलडीहा, धीना, नई बाजार, सैयदराजा आदि बाजार में उत्साहपूर्वक नमाज अदा की गई।