फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fault occurred in the relay of the panel as soon as the power supply was turned on

नए फीडर से आपूर्ति चालू करते ही पैनल के रिले में आया फॉल्ट

Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fault occurred in the relay of the panel as soon as the power supply was turned on
पीडीडीयू नगर। विद्युत भार कम करने के लिए बिजली विभाग चंदासी उपकेंद्र में नए फीडर संख्या सात का निर्माण किया है। 44 लाख चार हजार रुपये की लागत से बने नए फीडर का निर्माण 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन चालू करते समय पैनल के रिले में फॉल्ट आ गया। नए फीडर के बन जाने से फीडर संख्या दो व तीन का भार कम हो जाएगा। दोनों फीडरों के करीब 22 सौ कनेक्शनों को नए फीडर से जोड़ा जाना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फीडर के आरंभ होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन

फीडर संख्या तीन व पांच पर सबसे अधिक कनेक्शनों का भार है। वर्तमान में दोनों फीडरों से करीब सात हजार घरों व प्रतिष्ठानों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे गर्मी के दिनों में हीटिंग व भार बढ़ने से जर्जर तारों व कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों के जलने का सिलसिला आरंभ हो जाता है। वहीं बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है। बिजली की इन दुश्वारियों को कम करने के लिए विभाग ने नया फीडर बनाने का फैसला किया। नए फीडर पर करीब एक पखवारे से चल रहा कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी मुश्किलों के कारण इसमें विलंब हो रहा है। दरअसल फीडर को आरंभ करते समय पैनल के रिले में गड़बड़ी आ गई। विभाग ने पैनल की आपूर्ति करने वाली कंपनी के पास रिले को मरम्मत के लिए भेज दिया है। दो या तीन दिन बाद मरम्मत रिले को लगाकर आपूर्ति बहाल कर देने की योजना है। इससे फीडर संख्या तीन व पांच के लोगों को भी बिजली की अच्छी आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

नए फीडर से बिजली का कनेक्शन करने के लिए विभाग की ओर से 27 खंभे लगाए गए हैं। ये खंभे चंदासी पॉवर हाउस से लेकर जीटीआर ब्रिज के पश्चिमी छोर तक लगाए गए हैं। इन खंभों पर करीब दो किलोमीटर तक एलटी तार दौड़ाकर कनेक्शन का बंटवारा कर दिया गया है। वहीं पॉवर हाउस पर करीब 750 मीटर अंडरग्राउंड केबल भी दौड़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर संख्या दो व तीन पर भार अधिक होने से बिजली आपूर्ति में काफी व्यवधान आ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए नया फीडर लगाया जा रहा है। नए फीडर से फीडर संख्या दो व तीन के करीब 2200 कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे इन फीडरों पर भार कम होगा और गड़बड़ियों की गुंजाइश भी कम हो जाएगी।

नगर के उपभोक्ताओं को अच्छी मात्रा में बिजली की आपूर्ति करने के लिए चंदासी उपकेंद्र पर नया फीडर लगाया गया है। रिले लगने के बाद नए फीडर से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी। मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed