फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father was going to get medicine pickup hit him woman riding a bike and her son died

Chandauli News: दवा दिलवाने जा रहा था पिता, पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौत

Mon, 09 Jun 2025 08:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 08:14 PM IST
सार

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। 
 

विज्ञापन
Father was going to get medicine pickup hit him woman riding a bike and her son died
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 बबुरी थाना के पकड़ी गांव के पास चकिया-पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मार्ग पर सोमवार की दोपहर में पिकअप के धक्के से बाइक सवार महिला और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। महिला अपने मासूम बेटे को लेकर पिता के साथ गौड़िहार गांव में दवा लेने जा रही थी। इस घटना में पिता भी जख्मी हैं।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना अंतर्गत बेलखरा गांव निवासी दधिबल मौर्य (55) के बेटी ममता (35) की शादी मिर्जापुर के ही जमालपुर निवासी अखिलेश मौर्य से हुई थी। अखिलेश दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है। अखिलेश और ममता का इकलौता पुत्र दक्ष (02) बीमार चल रहा था। सोमवार की सुबह ममता अपने बेटे दक्ष के साथ क्षेत्र के तिलौरी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी।
विज्ञापन


यहीं पर ममता के पिता दधिबल और मां संगीता भी आई थी। दोपहर में दधिबल बाइक से अपनी बेटी और नाती को लेकर इलाज के लिए गौडि़हार के लिए चल दिए। अभी वे बबुरी थाना के पकड़ी गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जुटे लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सीएपी सिन्हा ने ममता और दक्ष को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक दधिबल का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत हुई है। दुर्घटना करने वाले पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सूचना पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली।

उन्होंने ममता और दक्ष की मौत की जानकारी होने पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान डॉ. प्रदीप मौर्या, जिला पंचायत सदस्य दीपक पासवान, कैलाश जायसवाल, तिलौरी पूर्व प्रधान संजय मौर्य आदि रहे।

शादी के 12 वर्ष बाद दक्ष का हुआ जन्म, मां के साथ हुई मौत

चकिया। शादी के 12 वर्ष बाद ममता की गोद हरी हुई और दक्ष का जन्म हुआ। वहीं सोमवार को मां की गोद में ही उसकी जान गई। मां बेटे की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दक्ष को इलाज के लिए गौड़िहार ले जाना हुआ तो दघिबल के साथ उसकी पत्नी संगीता जाने लगी।


उसने अपने नाती दक्ष को गोद में बैठा लिया लेकिन दक्ष मां के साथ जाने की जिद पर अड़ गया। उसकी जिद के आगे नानी हार गई और बाइक से उतर गई। बाद में ममता अपने बेटे को गोद में लेकर गौड़िहार के लिए चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed