फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fast passenger train started between Puducherry Junction and Gaya

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्क्शन और गया के बीच शुरू हुई फास्ट पैसेंजर ट्रेन

Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fast passenger train started between Puducherry Junction and Gaya
पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
डाला छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्क्शन और गया के बीच रोजाना फास्ट पैसेंजर चलेगी। बुधवार को इसकी शुरूआत हुई।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के बाद यह पहली बार हो रहा है कि यात्रियों की भीड़ के अनुसार यह ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन रोजाना पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के पहले सुबह नौ बजे चलेगी। हालांकि यात्रियों की संख्या देखकर ट्रेन खुलने का समय आगे भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों की भीड़ होने पर इसके फेरे बढ़ाए भी जा सकते हैं। डाला छठ पर घर वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है। स्थिति यह है कि भीड़ को संभालने में आरपीएफ और जीआरपी को पसीने बहाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीआरएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में वार रूम बनाया गया और डीआरएम उदय सिंह मीना स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। यह ट्रेन चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नरायन रोड, रफीगंज और गुरारू स्टेशन पर रुकेगी।
वहीं गया पहुंचने के बाद तुरंत पीडीडीयू जंक्शन के लिए वापस होगी। हालांकि इस ट्रेन को ओपन टाइम के साथ चलाया जाएगा अर्थात यात्रियों की संख्या के अनुसार अन्य स्टेशनों पर भी यह ट्रेन रूक सकेगी और ठहराव अधिक और कम भी हो सकता है।
इस तरह यह ट्रेन पूरी तरह यात्रियों की भीड़ को देख कर चलाई जा रही है। इसके पहले इसी वर्ष महाकुंभ के दौरान जिस रूट पर यत्रियों की संख्या अधिक होती थी, उस रूट पर स्पेशल ट्रेन चला दी जाती थी। इसी व्यवस्था के तहत एक बार फिर गया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।
कोट-
डाला छठ पर्व पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक पहुंच रहे उत्तर और दक्षिण बिहार के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सहायक होगी। -उदय सिंह मीना, मंडल रेल प्रबंधक, पीडीडीयू मंडल



सोगारिया दानापुर स्पेशल की परिचालन अवधि बढ़ाई
डाला छठ पर्व यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेन ऑन डिमांड चलाई गई है। ट्रेन ऑन डिमांड के रूप में चल रही सोगरिया- दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 30 अक्तूबर तक चलेगी।
वहीं जोधपुर- कोलकाता विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन अवधि को भी बढ़ाया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया से दानापुर के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को 30 अक्टूबर तक चलेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगरिया के लिए प्रत्येक शनिवार को 01 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04837 जोधपुर -कोलकाता एक्सप्रेस 24 अक्टूबर की रात 22:30 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 22:25 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचेगी।
इसी तरह कोलकाता- जोधपुर एक्सप्रेस 26 अक्तूबर की शाम 15:25 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 06:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 01057 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह 08:30 बजे लोकमान्य तिलक से खुली है।

यह बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर दोपहर 12:15 पहुंचेगी। यहां से 12:25 बजे खुलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01058 रक्सौल-भुसावल अनारक्षित स्पेशल 24 अक्तूबर को रक्सौल से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed