फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farming medicine with paddy-wheat is also beneficial for farmers

धान-गेहूं संग औषधि खेती भी किसानों के लिए फायदेमंद

Sat, 20 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farming medicine with paddy-wheat is also beneficial for farmers
चंदौली। आयुष मंत्रालय व नेशनल मेडिसिनल प्लांट बीएचयू आयुर्वेद विभाग की ओर से शनिवार को विकास भवन में गोष्ठी हुई। इसमें कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान गिलोय के पौधे की महत्ता को बताया। जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल व गिलोय मिशन के जिला समन्वयक आयुष पाठक ने कर्मचारियों में गिलोय का पौधा वितरित किया। साथ ही किसानों को गिलोय सहित अन्य औषधि खेती के लिए जागरूक किया और इसे फायदेमंद बताया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों को धान, गेहूं व अन्य खेती के साथ औषधि संग हर्बल की खेती के लिए भी जगारूक कर रही है, ताकि हर्बल खेती को बढ़ावा दिया जा सके। इससे किसानों की आय में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद आयुर्वेद संस्थान ने जताई है। इसका लाभ जनपद के किसान अवश्य लें। जिला कोऑर्डिनेटर गिलोय मिसन बीएचयू आयुष पाठक ने किसानों व अन्य को गिलोय के प्रति लोगों को जागरूक किया। कहा कि इस कोरोना वायरस की तक कोई उपचार व दवा नहीं तैयार हुई है। इस स्थिति में बीएचयू आयुर्वेद संस्थान ने सरकार के सहयोग से यह निर्णय लिया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गिलोय का पौधा लगाकर लोगों के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाया जाए। इससे लगभग 80 प्रतिशत कोरोना का रोग अपने आप समाप्त हो जाएंगे। कहा कि बीएचयू संस्थान द्वारा नि:शुल्क गिलोय का पौधा ग्रामीणों का चयन कर वतिरित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed