फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers will not allow the acquisition of fertile land

Chandauli News: उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे किसान

Wed, 06 Aug 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not allow the acquisition of fertile land
महापंचायत में मौजूद किसान: संवाद - फोटो : samvad
कंदवा। जमीन बचाओ संघर्ष समिति व किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के ओर से मंगलवार को बरहनी गांव स्थित मां मंशादेवी मंदिर परिसर में महापंचायत हुई। इसमें जुटे किसान नेताओं ने कहा कि किसान उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। महापंचायत में कई गांवों के जुटे किसानों ने पैतृक जमीन बचाने को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के नाम पर उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किए जाने की मंशा पर सवाल खड़े किए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार आधा दर्जन गांवों के किसानों की उपजाऊ भूमि को कंपनी लगाने के नाम पर अधिग्रहण करना चाहती है। लेकिन पूर्वजों की जमीन को अधिग्रहित नहीं होने देंगे। जमीन बचाने के लिए किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। गांवों में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। रविंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर शहीद पार्क सैयदराजा से जमीन बचाने के लिए क्रांति का बिगुल फूंका जाएगा। 20 अगस्त को जनपद मुख्यालय पर किसान दिवस में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। किसान पंचायत को सुमंत सिंह अन्ना, शिवबच्चन सिंह, दुर्गा दत्त तिवारी, अखिलेश सिंह आदि ने भी जमीन बचाने को लेकर हुंकार भरी। कहा कि नरवन इलाके की जमीन उपजाऊ व सिंचित है। यहां इंडस्ट्री लगाना किसानों के हित में नहीं है। पंचायत में आनंद सिंह, अर्जुन प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, आलोक सिंह, आशुतोष सिंह, उदयप्रताप सिंह, पिंटू सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता अशोक सिंह ने की व संचालन रतन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed