फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers will go to Lucknow to learn the techniques of grain farming

Chandauli News: श्री अन्न की खेती की तकनीक सीखने लखनऊ जाएंगे किसान

Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers will go to Lucknow to learn the techniques of grain farming
श्री अन्न की खेती की तकनीक सीखने के लिए जिले के 50 किसान लखनऊ जाएंगे। जहां प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, कोदो, कुटकी और कुट्टू की खेती और इनसे तैयार होने वाले खाद्य सामग्री बनाने की तकनीक जानेंगे।
विज्ञापन

आगामी 29 अक्तूबर को मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने लिए प्रदेश स्तर पर कार्यशाला का आयोजन लखनऊ में किया गया है। इसमें प्रदेश के सैकड़ों किसान शामिल होंगे। इनमें चंदौली से भी 50 किसान शामिल किए गए हैं। चयनित सभी किसानों की बस को 28 अक्तूबर को कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। चयनित किसानों में प्रगतिशील किसानों के साथ किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि मनोज सिंह ने बताया कि आत्मा योजना के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जिले के 50 किसान शामिल होंगे। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में किसानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। किसानों को मोटे अनाज से खाद्य सामग्री तैयार करने, इसके बाजार में बिक्री से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां दी जाएंगी। जिले में मोटे अनाज की खेती के लिए खरीफ सीजन में 400 से अधिक किसानों को सांवा, बाजरा, रागी, कंगनी, कोदो, कुटकी आदि के बीज निशुल्क वितरित किए गए। इस बार किसानों की सुविधा के लिए पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद के लिए जिले भर में क्रय केंद्र भी बनाए गए हैं। इससे किसानों को बाजरे की बिक्री के लिए कही भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed