{"_id":"5f7773d28ebc3e9bf228c599","slug":"farmers-will-get-benefit-from-new-agriculture-law-sadhana-singh-chandauli-news-vns5506679122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए किसान बिल से किसानों को मिलेगा लाभ: साधना सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए किसान बिल से किसानों को मिलेगा लाभ: साधना सिंह
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक से चार अक्टूबर तक प्रत्येक विधानसभा के विभिन्न ग्राम सभाओं में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नये कृषि कानून पर चर्चा की जा रही है। इस क्रम में पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह ने ख़्यालगढ़ गांव में चौपाल के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसानों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस बिल से किसानों का कोई अहित नहीं होना है। इसका सिर्फ विरोधी दल ही विरोध कर रहे हैं जबकि इस कानून से किसान अपनी उपज का अधिकतम लाभ पाने के लिए देश के किसी भी हिस्से में बेच सकता है। जहां तक छोटी बड़ी मंडियों के समाप्त होने की बात है वो भी एकदम बेबुनियाद है। इसी प्रकार बड़ी कंपनियों के मालिकाना की बात कही जा रही है जो सत्य से परे है। एमएसपी पूर्व की भांति प्रभावी एवं स्तर वृद्धि के साथ रहेगी। साथ ही सरकारी खरीद भी पूर्ववत ही रहेगी। सबसे बड़ी बात यह है की इस बिल द्वारा कृषि क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा जो सीधे सीधे किसानों के हित में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है। एमएसपी में की गई वृद्धि से इस बात का संकेत भी मिलता है। किसान चौपाल में नरेंद्र सिंह, राघव सिंह, बच्चू यादव, संतोष जायसवाल, दरोगा सिंह, दीनानाथ सिंह, पप्पू यादव, अमरदेव बिंद, कमलेश सिंह, लालव्रत चौधरी, गोपीनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह, अर्जुन राम, शंभू विश्वकर्मा, फूलचंद्र, तूफानी सिंह, जैनेंद्र, रामअवतार, रामचंद्र, बिहारी, रामप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।