फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers took to the road

सड़क पर उतरे किसान

Fri, 12 Feb 2016 02:05 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the road
मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग पर रेल फ्रेट कारीडोर योजना से प्रभावित किसानों ने  गुरुवार को अखिल भारतीय किसान महासभा  के बैनर तले छितों गांव के  सामने हाईवे पर रेल कारीडोर का पुतला फूूंका। नारेबाजी के बीच किसानों ने अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रखने का एलान भी किया।
विज्ञापन

 
सभा में किसानों ने विचार रखते हुए कहा कि कानून को दरकिनार कर बहुफसली जमीन  के अधिग्रहण का फरमान जारी किया गया है।

किसानों की जमीन का सौदा  रेल प्रशासन और  किसानों के  बीच एडीएम कोर्ट में  हुआ था। उसके अनुपालन से प्रशासन पीछे हट रहा है।

पुलिस के डंडे का भय  दिखाकर किसानों की जमीन पर  काम भी लगा दिया गया है और भूमि अधिकार सम्मेलन के मांगपत्र को  रद्दी की टोकरी  में  डाल दिया गया।
विज्ञापन


जबरिया अधिग्रहण  के  पक्ष में केंद्र की मोदी सरकार और खुद को किसानों का हितैषी बताने वाली  प्रदेश  सरकार एक  साथ हैं।

किसानों ने चेतावनी  देते  हुए कहा कि सरकारें चाहे जो कर लें लेकिन  जब  तक किसानों को उनका समूचा हक नहीं  दिया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जनजागरण यात्रा की कड़ी में 25 फरवरी को छितों में ही जनसभा करके जिला प्रशासन को घेरा जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा।

कहा कि किसान अपनी हक की आवाज को लगातार बुलंद करते रहेंगे। वह अपना हक पाकर ही रहेंगे। 
इस अवसर पर शशिकांत सिंह, रमेश राय,

 दिनेश मौर्य, राहुल सिंह, मनोज मौर्य, जुगनू, किस्मत, हरवंश के साथ ही काफी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही। अध्यक्षता शांति  देवी और संचालन शिवाधार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed