फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers threaten protest over low water levels in the distributary.

Chandauli News: रजबाहे में कम पानी पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 28 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers threaten protest over low water levels in the distributary.
इलिया में सूखी बने रजवाहा। संवाद - फोटो : Self
इलिया। किसान विकास मंच के कार्यकर्ता सोमवार को बेन गांव स्थित रजबाहे पर पहुंचे। रजबाहे में निर्धारित मात्रा से कम पानी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। किसानों की समस्या सुनने के बाद मंच के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेन हेड से साढ़े तीन फीट पानी छोड़े जाने पर ही पूरे कमांड एरिया में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचता है, जबकि वर्तमान में केवल डेढ़ से दो फीट पानी ही छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी बटौवा फाल से नीचे स्थित खिलची, रजडीहा, परमानंदपुर, बरियारपुर, रोहाखी, खखड़ा, कुसहां और पचपरा गांवों में हो रही है। यहां धान की रोपाई प्रभावित है। किसानों का कहना है कि बेन रजबाहे की क्षमता 125 क्यूसेक पानी वहन करने की है, जबकि वर्तमान में इसमें 100 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार से फोन पर बातचीत कर पूछा कि बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद नहर में पर्याप्त पानी क्यों नहीं छोड़ा जा रहा है।

इस दौरान सुरेश मौर्य, राजेश्वर सिंह, सुरेश मौर्य, दयाराम मौर्य, पिंटू सिंह, अमित आदि किसान मौजूद रहे। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि बांध में पानी की मात्रा कम होने के कारण नहर को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed