Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers stage dharna over poor condition of veterinary clinic, demand appointment of experts

Chandauli News: पशु चिकित्सालय की बदहाली पर किसानों का धरना, विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग

Sat, 14 Nov 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers stage dharna over poor condition of veterinary clinic, demand appointment of experts
इलिया में प्रदर्शन करते किसान विकास मंच के सदस्य। संवाद
इलिया। खेती-बाड़ी के व्यस्त सीजन में पशु चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था से नाराज किसानों ने शुक्रवार को किसान विकास मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल में स्थायी रूप से पशु चिकित्सक और कंपाउंडर की नियुक्ति करने के साथ पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। धरनास्थल पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार और विलंब से पहुंचे चकिया के नायब तहसीलदार निर्मल चंद्र भारती को किसानों ने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि पशु चिकित्सालय की बदहाली सरकारी व्यवस्था की उदासीनता को उजागर करती है।
विज्ञापन

पशुपालकों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। संगठन के प्रवक्ता जय नाथ सिंह ने अस्पताल में डॉक्टर और कंपाउंडर की स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई।
संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है, लेकिन सरकारी व्यवस्था की उपेक्षा के कारण पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राजेश दुबे और मुकेश पांडेय ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर, कंपाउंडर और दवाओं की समुचित व्यवस्था होने तक किसान अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे। इस पर पशु चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल में सोमवार और शनिवार को डॉक्टर की ड्यूटी होने की जानकारी दीवार पर लिखवाई जाएगी। वहीं, नायब तहसीलदार ने समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed