फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers saw live broadcast of bovine based farming

किसानों ने देखा गौवंश आधारित खेती का सजीव प्रसारण

Fri, 17 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers saw live broadcast of bovine based farming
कंदवा। बरहनी विकासखंड के बरठी कमरौर गांव में बृहस्पतिवार को किसानों ने गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती का सजीव प्रसारण देखा। गुजरात के आणद शहर से आयोजित हुए सीधा प्रसारण में किसानों को यह समझाने की कोशिश की गई कि देशी गाय रखकर कैसे मुनाफा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्मा के तहत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए शासन स्तर से सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया था। कृषि विभाग की पहल से बरठी कमरौर में सीधा प्रसारण के माध्यम से किसानों को खेती किसानी से संबधित जानकारी प्राप्त करने का मौका मिला। इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज उपाध्याय ने कहा कि शासन स्तर से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जानकारी प्राप्त कर किसान लाभान्वित हों और देशी गाय के पशुपालन की तरफ उनका रुझान बढ़े। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव, सहायक कृषि विकास अधिकारी बरहनी बेनी माधव, विपिन सिंह, अनिल सिंह, विवेक सिंह, शशि रमन, प्रीती यादव, अंशु कुमारी, सरोज, शैलेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed