फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers reached the collectorate demanding the establishment of a paddy purchase center

धान क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान-

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached the collectorate demanding the establishment of a paddy purchase center
चंदौली। साधन सहकारी समिति विशुनपुरा को धान क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि धान क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया तो आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सदर ब्लाक के विशुनपुरा सहकारी समिति पर रबी सीजन तक विभिन्न प्रकार के सरकारी सहयोग नगद लेन-देन, खाद, बीज की उपलब्धता व अन्य तरह की सुविधाएं मुहैया होती थीं। वर्तमान समय में सभी सुविधाएं बंद कर दी गई है। आलम यह है कि किसानों को निजी उर्वरक दुकान से मनमाने दाम पर उर्वरक लेने को विवश होना पड़ा। कहा कि विशुनपुरा व आसपास का गांव के किसानों के कृषि भूमि पर रबी व खरीफ फसलों की खेती की जाती है। दोनों सीजन में उपज होने वाले धान व गेहूं की बिक्री के लिए समिति से संबंधित किसान बिचौलियों के शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष खरीफ सीजन में पंजीकरण, सत्यापन, आनलाइन टोकन सहित समय-समय पर जारी क्रय नीति से किसानों को परेशानी उठानी पड़ी है। इसे देखते हुए वर्तमान खरीफ सीजन में साधन सहकारी समिति विशुनपुरा को सरकारी क्रय केंद्र खुलवाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही रबी सीजन से प्रति वर्ष खाद, बीज की बिक्री, मिनी बैंक, क्रय केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, मंगल सिंह, राजेश्वर सिंह, चंदन सिंह पटेल, संजीव सिंह, शमशेर बहादुर यादव, गोविंद यादव, घनश्याम सिंह, प्रभात विश्वकर्मा, अभय, शमशेर, नितिशचंद्र, सुनील, लवकुश, ओमप्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed