फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers locked the sub-centre, electricity in 80 villages went out for six hours

Chandauli News: किसानों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला, छह घंटे गुल रही 80 गांवों की बिजली

Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the sub-centre, electricity in 80 villages went out for six hours
धानापुर। अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों ने रविवार की धानापुर विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। उपकेंद्र पर ताला बंद कर किसान प्रदर्शन करते रहे। इसके चलते छह फीडरों से जुड़े 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ डीके पांडेय ने दो दिन में बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, तब किसान शांत हुए। धान की रोपाई के सीजन और भीषण गर्मी में मनमाना बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। खेतों की सिंचाई बाधित है तो उमस से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे नाराज किसानों ने सुबह सात बजे स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर उसमें ताला बंद कर दिया। इससे धानापुर टाउन, धानापुर देहात, अटौली, तोरवा, धराव और हिंगुतरगढ़ समेत सभी छह फीडरों से जुड़े 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद किसान उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करने लगे। मामले की जानकारी पाकर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विमल सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीओ डीके पांडेय से फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने मंगलवार तक आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया तब दोपहर एक बजे किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। एसडीओ ने बताया कि लो वोल्टेज होने के कारण एक साथ सभी फीडरों से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसलिए बारी-बारी से आपूर्ति करनी पड़ रही है। प्रदर्शन में स्वतंत्र प्रकाश दुबे, रमेश सिंह, दुर्गेश सिंह, सोनू पांडेय, आयुष दुबे, चंदन दुबे, सैफ खान, राजू खान, राघवेंद्र प्रताप, अरुण दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed