{"_id":"68828574780ea4f9870dfa0d","slug":"farmers-held-hostage-the-contractor-working-on-the-lift-canal-chandauli-news-c-189-1-svns1011-134151-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: किसानों ने लिफ्ट कैनाल पर काम करा रहे ठेकेदार को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: किसानों ने लिफ्ट कैनाल पर काम करा रहे ठेकेदार को बनाया बंधक
विज्ञापन
कंदवा। चिरईगांव स्थित रेरूआ लिफ्ट कैनाल में पैदा हुई तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के लिए किसानों ने बुधवार की देर रात लिफ्ट कैनाल पर काम करा रहे ठेकेदार को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस और लघु डाल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और पुलिस ने किसानों को समझाकर तकनीकी गड़बड़ी अगले दिन दोपहर तक दूर कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद देर रात करीब दो बजे ठेकेदार को मुक्त किया गया।
रेरूआ लिफ्ट कैनाल तकनीकी गड़बड़ी के चलते कई दिन से बंद चल रहा है। इसके चलते पानी के अभाव में धान की रोपाई कार्य बाधित हो रहा था। इससे नाराज किसानों ने बुधवार की देर रात ठेकेदार राजू को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक व लघु डाल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर कंदवा थाने की पुलिस व सदर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने में जुट गए। घंटों मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर तक लिफ्ट कैनाल में पैदा हुई तकनीकी गड़बड़ी दूर कराने का आश्वासन दिए जाने पर किसानों ने ठेकेदार को मुक्त किया। लघु डाल के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, एसडीओ अनिल यादव, जेई सुनील यादव और कंदवा थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी। इस पर अधिकारियों ने दो दिन की मोहलत मांगी और दो दिन के अंदर टेढ़े बारजे को ठीक कराने तथा अन्य कमियां दूर कराने का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचे किसानों में दीनानाथ श्रीवास्तव, सुमंत सिंह अन्ना, सारनाथ सिंह, संतविलास सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, पारसनाथ विश्वकर्मा, अंगद यादव, रमाशंकर सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, बिट्टू सिंह आदि शामिल रहे।