फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers held a sit-in meeting in protest against administrative negligence

प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में किसानों ने कान पकड़ कर की उठक बैठक

Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers held a sit-in meeting in protest against administrative negligence
चंदौली। सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। इससे आहत किसानों ने सोमवार को नवीन मंडी में गेहूं बेचने के लिए आए दो किसान अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगा कान पकड़ कर उठक बैठक की। इसके बाद किसान वापस लौट गए। आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर किसानों का खरीद करने के बजाय कुछ विशेष लोगों से खरीद हो रही है।
विज्ञापन

गेंहू खरीद के लिए नवीन मंडी में क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां अभी किसानों से खरीद करने के बजाय नंबर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि सोमवार को विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर गेंहू की तौल जरूर हो रही थी। यह देख जरखोर के किसान सुरेंद्र सिंह और पचोखर के किसान राम सिंगार पांडेय ने केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि जब किसानों को टोकन आवंटित नहीं हुआ तो कौन से किसान से खरीद हो रही है। लोगों ने फोन पर डिप्टी आरएमओ से केंद्र प्रभारी के की शिकायत की। आरोप है कि डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने किसानों की बात सुनने के बाद बगैर कोई आश्वासन दिए फोन काट दिया। इससे निराश किसानों ने नवीन मंडी में ही उठक-बैठक की और अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की और लौट आए। पीड़ित किसानों ने बताया कि अफसर किसानों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे किसानों के सामने उपज बेचने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed