फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers' faces blossomed on the occasion of Good Governance Day

सुशासन दिवस पर सम्मान पाकर खिले किसानों के चेहरे

Fri, 25 Dec 2020 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed on the occasion of Good Governance Day
पीडीडीयू नगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजयेपी की जयंती पर जिले के सभी ब्लाकों में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर किसानों के चेहरे खिले नजर आए। इसके पहले भव्य समारोहों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

नियामताबाद ब्लाक परिसर में विधायक साधना सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर क्षेत्रीय किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो सपना अटल बिहारी बाजपेई ने देखा था, वर्तमान सरकार उसे पूरा करने में जुटी है। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह पप्पू, अनिल सिंह, डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, डीएन यादव, रामलखन यादव, शारदा गुप्ता, सोनू सिंह रघुवंशी, गोपी पटेल रहे। चहनियां: स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर मे बीडीओ गुलाबचंद्र और सकलडीहा विधान सभा भाजपा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान संवाद को किसानों ने धैर्य के साथ सुना। इस अवसर पर रमेश सिंह, योगेन्द्र मिश्र, संकठा प्रसाद, गोपाल गुप्ता, आनंद सिंह, महगू सिंह रहे। सैयदराजा: नेशनल इंटर कॉलेज प्रांगण में सुशासन दिवस के मौके पर लोगों ने प्रधानमंत्री के किसान संवाद को सुना। कार्यक्रम की शुरूआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के हित के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर बीडीओ एमपी चौबे, चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, प्रधान दुखहन राय, महेन्द्र सिंह, सभासद नामवर प्रसाद, पूर्व सभासद भगवती चरण वर्मा उर्फ नागा ,गोरख अग्रहरी, झुन्ना सिंह, संजय सिंह, राजेश्वर तिवारी उर्फ विक्की, आलोक सिंह, सुशील तिवारी, दिनेश जायसवाल, सदानंद मौर्या, इंदल सिंह बाबा, शिव प्रकाश यादव गुड्डू, संतोष बिंद, परमानंद राय रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति छतेम पर किसान सम्मान दिवस में सहायक निबंधक सहकारिता सोमी सिंह ने किसानों को सहकारिता विभाग से संबधित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीओ सहकारिता राजेश सिंह, भगवान दास, अशोक सिंह, भैया लाल यादव, गोपाल सिंह, कबूतरा देवी, राजेन्द्र, रामलखन चौहान, महेन्द्र, सुनील रहे।शहाबगंज : पशु चिकित्सालय पर आयोजित सुशासन दिवस में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रशाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के सपनों का भारत बनाने में हमारी सरकार जुटी है। कार्यक्रम के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान ने क्षेत्रीय किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रेमनरायण सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नरायण सिंह, अजय पांडेय, जैयराम सिंह, मिथिलेश उपाध्याय, भोनू गुप्ता, शैलेष सिंह, रविन्द्र सिंह, प्राविधिक सहायक अजीत भारती, अमित कुमार सिंह रहे। संचालन बीडीओ धर्मजीत सिंह ने किया। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खरौझा गांव स्थित सहकारी समिति पर सुशासन दिवस पर लोगों ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य को सुना। इस दौरान एडीओ सहकारिता सुनील पाल, शाखा प्रबंधक आशीष कुमार, अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, वीरेंद्र जायसवाल, प्रभु नारायण यादव, लालजी प्रसाद, राकेश सिंह, भोला यादव, सुदर्शन यादव, विनय कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, प्रभु दयाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed