{"_id":"124494b837821dcd8500e0af64d5c698","slug":"farmers-demonstrating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को बर्बाद फसलों का आंकलन करने गई जिला स्तरीय टीम बगैर किसानों से मिले लौट जाने पर किसानों में नाराजगी है।
शुक्रवार को बथावर न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों ने सही आंकलन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
किसानों ने आरोप लगाया कि पूरे जनपद में बरसात से किसानों की फसल बर्बाद हो गयी है। जिला प्रशासन द्वारा फसलों के आंकलन के लिये जिला स्तरीय टीम गठित की है, जो महज गांव के प्रधान से मिलकर चली गई। इसकी सूचना मिलने पर जिला स्तरीय टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक बार फिर से आंकलन कराने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उधर एसडीएम जितेन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि एक दिवसीय आंकलन करने के लिये निर्देश दिया गया था। इसके बाद राजस्व कर्मियों के माध्यम से डोर टू डोर आकलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में कृपा शंकर यादव, अजीत यादव, नंदलाल कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, रामअवतार यादव, अली हुसैन आदि मौजूद रहे।