फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers demonstrated against the shortage of fertilizers

खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated against the shortage of fertilizers
सकलडीहा। साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद के अभाव में किसान परेशान है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में किसानों ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को पत्रक देकर किसानों की समस्या दूर करने की मांग की। किसानों ने चेताया कि गेहूं की बुआई के दौरान खाद नहीं मिलने पर किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिये मजबूर होंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने आरोप लगाया कि सरकार किसान बिल वापस लेकर सिर्फ किसानों को गुमराह कर रही है। गेहूं की बुआई का समय चल रहा है वहीं साधन सहकारी समिति खाद के अभाव में बंद पड़ी हुई है। जबकि दूसरी ओर किसान खाद की किल्लत को लेकर बाजारों से महंगे रेट में खाद खरीदने को मजबूर है। किसान नेता अरूण द्विवेदी ने कहा कि खाद के अभाव में खेती पिछड़ने लगी है। अधिकारियों की मिली भगत से खाद की जमकर काला बाजारी हो रही है। विभागीय अधिकारी खाद की समस्या को लेकर मौन साधे हुए है। किसानों ने आरोप लगाया कि जहां सत्ता पक्ष के विधायक है। वहां खाद उपलब्ध कराय जा रहा है। आक्रोशित किसानों ने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में रामभरोश राय, धरनीधर तिवारी, ऋतुराज गुप्त, मुकेश कुमार नंदन, मनोज सिंह, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed