फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers are upset due to lack of water in the canal, protest

Chandauli News: नहर में पानी न आने से किसान परेशान, प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers are upset due to lack of water in the canal, protest
बलुआ पंप कैनाल से निकली कैथी वाया रइया माइनर में गर्मी से लेकर अब तक पानी कभी पूरी क्षमता से नही चलाया, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने किसी प्रकार धान की नर्सरी डाल दी, लेकिन रोपाई के समय पानी के अभाव में रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे 7 से 8 गांव जैसे गुरेरा, लक्ष्मणगढ़, हसनपुर, कल्याणपुर, बगही, फूलपुर, रइया, छतरपाला व रामगढ़ गांव के कई सौ एकड़ भूमि पानी न होने से प्रभावित हैं। जिसके लिए किसानों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने सीधा आरोप लगाया कि अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते बलुआ पंप कैनाल के कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। कैनाल का सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि कैनाल के कर्मचारी कभी पानी के बढ़ाव, तो कभी बिजली, कभी पानी के घटाव की बात कहकर बहाना बनाते हैं और बात को टाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि नहर में पानी पूरी क्षमता से नहीं चलाया गया, तो नहर पाटो अभियान चलाने को बाध्य होंगे। इस दौरान राजेश यादव, बृजेश यादव, बलिराम, विजय यादव, रमजान, कमल, घूरन, शिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed