फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer organizations tighten their backs regarding Bharat Bandh

भारत बंद को लेकर किसान संगठनो ने कसी कमर

Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations tighten their backs regarding Bharat Bandh
चकिया। लोकतंत्र बचाओ खेती बचाओ अभियान के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को समर्थन देने के लिए किसान संगठनों ने कमर कस ली है। इसके तहत किसान संगठनों के जत्थे बाजारों एवं यातायात को रोकने का प्रयास सोमवार को करेंगे। रविवार को स्थानीय बाजार में भारत बंद के समर्थन में अखिल भारतीय किसान सभा, उत्तर प्रदेश किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, आईपीएफ के लोगों की संयुक्त बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान को समर्थन देने की अपील की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के नेता लालचंद्र एडवोकेट, आईपीएफ नेता अजय राय, सीपीआई के नेता शुकदेव मिश्र, परमानंद, रामअचल, राजेन्द्र यादव, शिवमूरत राम ने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार तीनों काले कृषि कानूनो के जरिए खेती को बर्बाद करने पर तुली हुई है। खेती को कारपोरेट घरानो के हाथो में देना चाहती है। कहा कि कृषि कानूनों की आड़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य की नीति तथा आवश्यक वस्तू अधिनियम को भी समाप्त करने पर तुली है। इसलिए किसानो एवं किसान संगठनों को गोलबंद होकर भारत बंद को सफल बनाना आवश्यक है। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पहाड़पुर भरूहियां, केरायगाँव,जेंगुरी, पचपरा आदि गांवों में रविवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने किसानों से संपर्क कर सोमवार को भारत बंद का समर्थन करने और बंद को सफल् बनाने की अपील की। इस दौरान किसान सभा के स्वामीनाथ यादव, पूर्व प्रधान रामधार,चंद्रमा, नंदलाल छोटेलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed