{"_id":"6aef7df6d9745275ca0ef09f","slug":"family-remained-asleep-at-home-thieves-made-off-with-cash-and-jewelry-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157395-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घर में सोता रह गया परिवार, चोर ले गए नकदी और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घर में सोता रह गया परिवार, चोर ले गए नकदी और गहने
विज्ञापन
टांडाकला के पहाड़पुर में घर के बाहर बिखरा पड़ा सामान। संवाद
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर कमरे में रखा बक्सा और अटैची लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, बक्से में मंगलसूत्र, झुमका, पायल, मीना और पांच हजार रुपये नकद रखे थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। उधर, पुलिस ने घटना के संबंध में तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
गांव निवासी कमलाकांत यादव और उनकी पत्नी भोजन करने के बाद बरामदे में सो रहे थे। घर के अंदर उनकी दोनों बहुएं अपने-अपने कमरों में थीं। इसी दौरान पीछे से घर में घुसे चोरों ने दोनों बहुओं के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और कमलाकांत के कमरे में रखा बक्सा और अटैची लेकर भाग निकले। रात करीब साढ़े 12 बजे एक बहू बाथरूम जाने के लिए उठी तो दरवाजा बाहर से बंद मिला।
उसने शोर मचाया तो दूसरी बहू भी जाग गई। दोनों ने आवाज लगाई तो कमलाकांत पहुंचे और दरवाजा खोला। कमरे से बक्सा और अटैची गायब देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों के जुटने पर घर से कुछ दूरी पर बक्सा और अटैची टूटी हालत में मिले।
विज्ञापन
बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।