फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fake note printing gang busted Chandauli police caught three including fake currency worth of lakhs printer also recovered

नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़: चंदौली पुलिस ने लाखों की जाली करेंसी समेत तीन को पकड़ा, प्रिंटर भी बरामद

Fri, 22 Apr 2022 06:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 06:55 PM IST
सार

चंदौली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 11.82 लाख से अधिक नकली करेंसी, प्रिंटर समेत नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Fake note printing gang busted Chandauli police caught three including fake currency worth of lakhs printer also recovered
पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट छापने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस और स्वाट टीम ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11.82 लाख से अधिक नकली करेंसी, प्रिंटर समेत नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन



इस गिरोह के लोग काफी दिनों से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को माधोपुर-धीना मार्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 10, 20, 50, 100, 200 और 2000 रुपये के नोट छापते थे। तीनों यूपी, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक नकली नोटों की सप्लाई करते थे।

विज्ञापन

जेल में रहते हुए बनाया नकली नोट छापने का प्लान

चंदौली एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि सूचना मिली कि नकली करेंसी छापने वाले गिरोह के सदस्य चहनियां से माधोपुर के रास्ते धीना भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने मार्ग पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 11.82 लाख से अधिक जाली करेंसी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fake note printing gang busted Chandauli police caught three including fake currency worth of lakhs printer also recovered
बरामद नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कागज, प्रिंटर और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। अभियुक्तों की पहचान रोहतास के बघौला थाना के भुलवाही गांव निवासी गोपाल कुमार पांडेय, गोकुल कुमार पांडेय और भभुआ के दुर्गावती थाना के मसौढ़ा गांव निवासी सोनू यादव के रूप में हुई।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सभी मिलकर एक संगठित गिरोह चलाते हैं। नकली नोट की छपाई कर बिहार और इससे सटे यूपी के जिलों में खपाते हैं। इससे अच्छी कमाई हो जाती है। गोपाल ने बताया कि जेल में रहते हुए ही उसने नकली नोट की छपाई की योजना बनाई थी। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed