फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Failed to steal and ran away

Chandauli News: चोरी से नाकाम होने पर गोली चलाते हुए भागे

Sat, 25 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Failed to steal and ran away
चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा स्थित बसाढी गांव में सराफा की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरी का प्रयास कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। असफल होने पर चोर गोली चलाते हुए भाग निकले। गोली एक युवक के पेट को छूकर निकल गई। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव निवासी गोविंद सेठ की सराफा की दुुकान है। उसके पीछे मकान भी बनवा रखा है। गोविंद दुकान से पचास मीटर की दूरी पर दूसरे मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे आठ से दस की संख्या में चोर लकड़ी सीढ़ी के सहारे छत से होते हुए मकान में घुस गए। आंगन से दुकान में प्रवेेश करने के लिए वहां लगे लोहे के दरवाजे का नीचे से फाउंडेशन काटने लगे। खटपट की आवास सुनकर आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से चोर अपने साथ लाये आरी के फ्रेम, ब्लेड, लोहे के राड तथा सीढ़ी को छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ लिया। घिरता देख कर चोरों ने गोली चला दी। गोली ईशान जायसवाल (19) के पेट को छूकर निकल गई। उसके पेट से हल्का खून निकलने लगा। एडिशनल एसपी सुखराम भारती, चकिया व इलिया, शहाबगंज की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन



रेस्टूरेंट से नकदी व मोबाइल ले गए
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक रेस्टूरेंट में बृहस्पतिवार की देर पिलर के सहारे घुसे चोर ने नगदी समेत मोबाइल, डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकार्डर) और नकदी उठा ले गए। अलीनगर निवासी शुभम कुमार मुगलसराय की नईबस्ती में रेस्टूरेंट चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे शुभम रेस्टूरेंट बंद कर घर चला गया। रात में चोर गल्ले में रखे 1300 रुपये, मोबाइल, डीवीआर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed