फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Expressed protest by planting paddy in road pits

सड़क के गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध

Sat, 26 Jun 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Expressed protest by planting paddy in road pits
मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी सड़कें बारिश में झील बन चुकी है। शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने कस्बे स्थित मुख्य मार्ग पर धान रोपकर विरोध जताया। इस दौरान पीडीब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के नेता प्रभात सिंह यादव ने कहा कि सरकार जनहित की समस्या को लेकर उदासीन है। गांव से लेकर मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुके है। हालात यह है कि यहां से पैदल गुजरना काफी तकलीफदेह हो गया है। सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया जा रहा है। कहा कि पिछले दो साल से 18 सौ मीटर नाला, पटरी निर्माण तो दूर सड़क की मरम्मत नही हो पाई है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री आवास के सामने जलभराव की स्थिति बनीं हुई है। इसके बाद भी जिला प्रशासन आंख मूंदे हुए है। शनिवार की सुबह से हो रही बरसात के कारण कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव की स्थिति हो गई है। सघन तिराहा, कैबिनेट मंत्री आवास, इंटर कॉलेज रोड, चतुर्भुजपुर कस्बा, तेनुवट आदि गांव में भारी जलभरॉव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सकलडीहा-चहनिया मार्ग पर भारी गड्ढे होने के कारण बाइक सवार तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed