फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Explanation sought from eight officers absent

समाधान दिवस में अनुपस्थित आठ अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from eight officers absent
नियामताबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित आठ अधिकारियों के खिलाफ डीएम संजीव सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा। वहीं ऑनलाइन वरासत आवेदन पेंडिंग रहने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो लेखपाल मनीष सिंह और शशि किरण के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिया। इसके पूर्व यहां आए 73 प्रार्थना पत्रों में चार का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह और एसपी अमित कुमार की उपस्थिति में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस होने के कारण फरियादी सुबह से ही तहसील परिसर में जुट गए। यहां ज्यादातर मामले शौचालय, पेंशन, आवास, राजस्व आदि से संबंधित रहे। इस दौरान मढिया और मन्नापुर के लोगों ने आनलाइन वरासत आवेदन पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने दोनों जगह के लेखपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। लेखपालों को साफ-साफ निर्देश देते हुए कहा कि ऑनलाइन वरासत यदि प्राप्त है तो संबंधित लेखपाल विशेष रूचि लेकर जांच कर कार्रवाई करे। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण लंबित न रखें। वरासत के मामले लंबित रहने के मामले में डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार से भी स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में एसडीएम आरआर राम्या, तहसीलदार आनन्द कुमार कन्नौजिया, डीएफओ दिनेश सिंह, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, बीडीओ रक्षिता सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह, राकेश सिंह, विनोद पांडेय, फारूक, सियाराम, विनय कुमार, आशीष मौर्य रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में 25 मामलों में दो का समाधान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार विकास धर दुबे सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed