फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Explained new agriculture as anti-farmer

दयात्रा निकाल कर समझाया, किसान विरोधी है नया कृषि कानून

Tue, 29 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Explained new agriculture as anti-farmer
बबुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सदस्यों ने नए कृषि कानून, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के विरोध में पदयात्रा निकाली। विभिन्न गांवों में भ्रमण कर नेताओं ने किसानों में पर्ची बांट कर नए कृषि कानून से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया और समर्थन मांगा।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा से जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में किसानों के समर्थन पदयात्रा निकाली। लालचौक, कुटिया, नवापुर आदि गांवों में डोर टू डोर किसानों से संपर्क किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। इन कानूनों से सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ होने वाला है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ लोगों को बांटने और राज करने की नीति पर चल रही है। आज किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं सभी परेशान हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, हत्या चरम पर है। वहीं महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। अब केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून किसानों पर थोप दिए हैं। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। कहा कि किसान नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमा पर पिछले एक माह से कड़कड़ाती ठंड में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सरकार किसानों की बात सुनने के बजाए उनको भ्रमित बता रही है। कहा कि किसानों की लड़ाई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया हर स्तर पर साथ में है। पदयात्रा में पवन सिंह यादव, यशवंत यादव, मिथिलेश यादव,रामनाथ, रमेश मौर्य, वशिष्ठ सिंह, वंसराज यादव, अजीम खान, भानु, बैजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed