{"_id":"570572274f1c1b6a6fc81481","slug":"expiry-drugs-were-found-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में पाई गईं एक्सपायरी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में पाई गईं एक्सपायरी दवाइयां
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 07 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
फाइलों को देखते एसडीएम सतेंद्र सिंह।
स्थानीय तहसील के एसडीएम ने बुधवार की देर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्र के दो सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इसमे भोगवारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान चिलड्रेन वार्ड में खाना बनते हुए मिला तो वहीं कई दवाइयां एक्सपायरी डेट की मिली।
यहां के एसडीएम प्रभार संभालते ही सतेन्द्र सिंह ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए सरकारी चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार की रात साढ़े नौ बजे औचक निरीक्षण के लिए सबसे पहले भोगवारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी व्यवस्थाएं खराब मिलीं। मरीजों को देखने के लिए एक भी चिकित्सक नहीं मिला। इसके बाद जब उन्होंने दवाईयों की जांच की तो पाया की चार-पांच तरह के दवाईयों की डेट एक्सपायर हो चुकी है। इसके बाद अपने काफिले के साथ मुगलसराय स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचे जहां ड्यूटी रजिस्टर की जांच के दौरान एक एएनएम की हाजिरी एडवांस में ही लगी मिली। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि जो भी अनियमिताएं मिली है उसके संबंध में एक रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दिया जायेगा।