फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Exemption to workers in factories

फैक्ट्रियों में मजदूरों को आने की मिले छूट

Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Exemption to workers in factories
नियामताबाद। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बृहस्पतिवार को जिले के उद्यमियों से ऑनलाइन मीटिंग की। इसमें उन्होंने कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में उद्यमियों के समक्ष आ रही समस्याओं को सुना। साथ ही उन्हें भरपूर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने उद्योगों के चलने में मजदूरों की कमी के बाबत चर्चा की। उन्होंने कहा कि चंदौली जिला ग्रीन जोन में है। अगर शासन अन्य ग्रीन जोन के जिलों से मजदूरों को औद्योगिक क्षेत्र में आने की अनुमति प्रदान कर देता तो उद्यमियों को काफी सहूलियत होती। इसपर सतीश महाना ने विचारोपरांत कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उद्यमी अशोक सुल्तानिया ने सरकार के पास जमा जीएसटी को उद्यमियों को वापस किए जाने की मांग की। साथ ही आरबीआई की ओर से घटाए गए रेपो दर को बैंकों द्वारा न घटाए जाने की शिकायत की। वहीं उद्यमी सौरभ शाह ने टर्म लोन, उद्यमी अनमोल जैन व उमंग शाह ने यूपीएसआईडीसी के नियमों में ढील देने व उद्यमी अनिल गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को बरसात से पूर्व मरम्मत किए जाने की बात कही। इस मौके पर पीयूष अग्रवाल, चन्द्रेश्वर जायसवाल, पंकज बिजलानी, अमित गुप्ता, सतीश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, कौटिल्य जायसवाल, सुरेश खंडेलवाल, अंकुश गुप्ता, विनम्र अग्रवाल, भरत जोतवानी, विकास भावसिंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed